टिहरी में जंगली भालू का आतंक, घास लेने गई महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

News Hindi Samachar

एक महीने में दूसरी घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

देवप्रयाग। टिहरी के देवप्रयाग ब्लॉक के गढ़ाकोट गांव में जंगली भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह भालू ने दूसरी बार हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तत्काल श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्राम प्रधान विजय सिंह असवाल के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे गांव की गुड्डी देवी (45) पत्नी जोत सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थीं। सड़क के नीचे घनी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। उनके शोर मचाने पर पास में मौजूद अन्य महिलाओं ने साहस दिखाते हुए उन्हें किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाया।

गुड्डी देवी को गंभीर चोटें आईं और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले, 1 जुलाई को भी गांव की रजनी असवाल (38) पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी एम.एस. रावत के अनुसार, जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज के निर्देश के बाद पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरूमहाराज के निर्देश के बाद पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू

पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिये हैं। लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक ने बताया कि भारी […]
महाराज के निर्देश के बाद पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरूमहाराज के निर्देश के बाद पाबौ-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू

You May Like