थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत हुए डबल मर्डर का खुलासा

News Hindi Samachar

देहरादून। देहरादून पुलिस ने थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आदित्य पुत्र स्व0 श्री सुरेन्द्र निवासी: खावडवाला थाना गढी कैन्ट देहरादून उम्र: 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 29 सितंबर को श्री सुभाष शर्मा निवासी ग्राम धौलास, प्रेमनगर ने कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना दी कि उनकी पत्नी उन्नति शर्मा तथा उनका नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा नहीं मिल रहे हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय चीता कर्मचारीगणो के श्री सुभाष शर्मा के निवास पर पहुंचे तथा श्री सुभाष शर्मा से आवश्यक जानकारी लेते हुए उनके घर के आस-पास उन्नति शर्मा तथा नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा की खोजबीन की गयी, खोजबीन के दौरान पुलिस टीम को उक्त दोनो गुमशुदा लोगो के शव घर के पीछे किचन के पास पन्नी से ढककर छिपाये हुए मिले। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारिगणों को दी गयी। घटना के सम्बन्ध में श्री सुभाष शर्मा के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0: 228/21 धारा: 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकाण्ड की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वंय घटनास्थल पर जाकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र की सघन काम्बिंग कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों व निर्माण कार्य में लगे मजदूरो से गहनतापूर्वक पूछताछ की गयी। इसके अतिरिक्त एक टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन के दौरान पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज प्राप्त हुई, जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना के सम्बन्ध में वादी श्री सुभाष शर्मा से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि आदित्य नाम का एक लडका कुछ दिन पूर्व उनके घर पर नौकरी मागने के लिये आया था, परन्तु उन्नति शर्मा द्वारा घर पर पूर्व से ही एक नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा के होने तथा किसी अन्य व्यक्ति की आवश्यकता न होने की बात कहकर उसे मना कर दिया और उसे कहीं और काम दिलाने की बात कही। पुलिस टीम द्वारा आदित्य के सम्बन्ध में आस-पास के लोगो से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि आदित्य के द्वारा अपने रिश्तेदारो व अन्य लोगो से काफी पैसे उधार लिये गये है तथा आर्थिक तंगी के कारण उसके द्वारा पूर्व में भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद दिनाँक 30-09-2021 को वह बीमारी का बहाना बनाकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती हुआ था। जहां से वह दूसरे दिन दिनाँक: 01-10-2021 को डिस्चार्ज हो गया। सीसीटीवी फुटेजो से प्राप्त संदिग्ध हुलिये का आदित्य के हुलिये से मिलान करने पर वह उससे मिलता जुलता प्रतीत हुआ। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धता के आधार पर आदित्य को हिरासत में लिया गया। आदित्य से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनाँक: 29-09-2021 को श्रीमती उन्नति शर्मा व उनके नौकर श्याम उर्फ राजकुमार थापा की हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त को दिनाँक: 01-10-2021 की रात्रि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को श्री सुभाष शर्मा के घर के पीछे जंगल से तथा अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने गये कपड़ो को अभियुक्त के घर के पास से बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ममता बनर्जी भवानीपुर से जीतीं , भाजपा की प्रियंका को रिकॉर्ड मतों से हराया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं। भवानीपुर में ममता बनर्जी की यह जीत रिकॉर्ड मतों से हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह जीत 58 हजार से ज्यादा मतों से है। भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से […]
ममता बनर्जी भवानीपुर से जीतीं , भाजपा की प्रियंका को रिकॉर्ड मतों से हराया

You May Like