दून समेत कई मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हो रही दिन की शुरुआत, हवाई यातायात हो रहा प्रभावित

News Hindi Samachar

मसूरी में चटख धूप के साथ हो रही दिन की शुरुआत 

सुबह शाम की बढ़ी ठंड 

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल के साथ मौसम ने अपना रुख बदल दिया है, सुबह शाम की ठंड में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दून समेत कई मैदानी इलाकों में कोहरे से दिन की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी दून की बात करें तो आज देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। उधर, मसूरी में चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। 
वहीं, तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। इस दौरान सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'कन्नप्पा' से मोहनलाल का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी, विष्णु मांचू ने उठाया अभिनेता के किरदार से पर्दा

विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच उन्होंने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए […]
‘कन्नप्पा’ से मोहनलाल का फस्र्ट लुक पोस्टर जारी, विष्णु मांचू ने उठाया अभिनेता के किरदार से पर्दा

You May Like