एयर फोर्स स्टेशन भवाली का किया दौरा

News Hindi Samachar
नैनीताल: मध्य वायु कमान के एयर मार्शल अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने वायु सेना पत्नी कल्याण संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष सरिता सिंह के साथ भारतीय सेना के एयर फोर्स स्टेशन भवाली का दौरा किया। इस मौके पर भवाली के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा व वायु सेना पत्नी कल्याण संघ की स्थानीय अध्यक्ष नवनीता ओझा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सिंह ने यहां विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उन्हें स्टेशन के संचालन, रख-रखाव और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वायु योद्धाओं के साथ बातचीत की और स्टेशन के कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इसके बाद सिंह ने परिचालन तैयारियों का जायजा लेने के लिए अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा किया तथा वहां पर भी तैनात भारतीय वायुसेना के जवानों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कारागार में शुरू हुई रामलीला, कैदी बने कलाकार

हरिद्वार: इन दिनों चारों ओर नवरात्रि और रामलीलाओं की धूम है। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला में कैदी ही रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। जेल में गणेश पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत की गयी। […]
जिला कारागार में शुरू हुई रामलीला, कैदी बने कलाकार

You May Like