नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में मिला युवती का शव, चुन्नी से गला घोटकर की गई हत्या 

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव  मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं बढ़ सकेगी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (28 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. इस याचिका में आप की तरफ से दिल्ली सीएम की सात दिन की जमानत बढ़ाने की मांग की गई थी। अरविंद […]
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं बढ़ सकेगी अंतरिम जमानत

You May Like