खटीमा: कोतवाली पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में खटीमा के 25 हजार के फरार इनामी आरोपी बंटी उर्फ सरताज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीओ वीर सिंह ने गुरुवार को कोतवाली में इसका खुलासा किया। सीओ सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को वार्ड संख्या 5, गोटिया निवासी बसी अहमद ने थाने में आकर तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि भूड़ महोलिया निवासी बंटी उर्फ सरताज द्वारा उसके भाई अशफाक अहमद के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गले में गमछा कसकर जमीन में गिरा दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। एसएसपी ने 14 दिसंबर को आरोपी बंटी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को इनामी आरोपी बंटी उर्फ सरताज पुत्र अबरार को थारू विकास भवन के पास गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई अशोक कुमार, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह, एसआई प्रकाश चंद्र, सिपाही नासिर खान, तपेंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
शुरू हुआ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम, जल्द पहुंचेंगी इलेक्ट्रिक बसें
Thu Dec 22 , 2022
हमीरपुर: हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखन पाल ने बताया कि हमीरपुर डिपू में जल्द एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। जिसके लिए सरकार द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। […]

You May Like
-
सतत विकास लक्ष्यों को शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान
News Hindi Samachar September 24, 2022
