शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

News Hindi Samachar

-पैतृम गांव उडियारी में हुआ अंतिम संस्कार   
-पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ गमगी

देहरादून:  पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का आज शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान उत्तराखंड के वीर सूपत की शान में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। शहीद को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोगों में किसी की आंखों में गम दिखा तो कहीं गुस्से से भरी ज्वाला दिखी।

अंतिम संस्कार के लिए शनिवार तड़के उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के दौरान सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई।

 

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी और भारत माता की जय, वीर स्वतंत्र तुम अमर रहो, के नारों के साथ पूरा वातावरण वीरता के सुरों से गूंजायमान हो गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) में पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस यूँ ही- ‘’बुलंद दरवाजा’’ : ‘’भगवान के बन्दे पुलिस वाले’’!

कुसुम रावत मित्र पुलिस के ‘’प्रतिबद्ध मुखिया’’ उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की ‘’विदाई परेड’’ – 30 नवंबर ‘’पुलिस वाले भगवान के बन्दे होते हैं’’- ये शब्द सुनके आप भी मेरी ही तरह झटका खाओगे, जैसे मैंने 4 साल पहले खाया था. पर ये एक मासूम बच्चे ‘विभु रावत’ के […]
बस यूँ ही- ‘’बुलंद दरवाजा’’ :  ‘’भगवान के बन्दे पुलिस वाले’’!

You May Like