सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: मौर्य

News Hindi Samachar

मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है।

मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। प्रदेश में इन वर्गों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत है। अगर भाजपा न होती तो क्या कल्याण सिंह कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बन पाते।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करते हुए मौर्य ने कहा कि उन्हें खुद को उपमुख्यमंत्री से कम नहीं समझना चाहिए। एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने इस मौके पर कहा, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था और पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली थी।

इस बार हमने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो हमें 350 सीटें मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना वैध कागजात के दक्षिण भारत जा रहे 10 बांग्लादेशी असम में गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक कथित तौर पर काम करने के लिए चेन्नई जा रहे थे।उन्होंने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पूर्व में भी ये लोग इसी रास्ते से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसे […]
बिना वैध कागजात के दक्षिण भारत जा रहे 10 बांग्लादेशी असम में गिरफ्तार

You May Like