बलात्कार के आरोपित आश्रम का प्रबंधक और महिला गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे एक अधेड़ और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असम की युवती ने बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी। बता दें कि विगत माह असम निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में एक आश्रम के प्रबंधक पर बलात्कार करने का संगीन आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से कृष्ण मुरारी प्रबंधक गुरुदेव आश्रम रानी गली भूपतवाला हरिद्वार व मूल रूप से असम की रहने वाली महिला जो फिलहाल सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार में रह रही थी घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस को सूचना मिली की आरोपित महिला रोडवेज बस अड्डे के पास देखी गई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण मुरारी को भी पटियाला वालों की धर्मशाला रानी गली भूपतवाला हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाये

जोशीमठ: पूर्व कैबिनेट मंत्री और बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विधानसभा में पिछले दरवाजे से हुए भर्ती घोटालों की जांच हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी मे सीबीआई से कराई जानी चाहिए तभी इन घोटालों के सबसे […]
उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाये

You May Like