एम्स में आज से शुरू हो जाएगी बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा

News Hindi Samachar

प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन 

ऋषिकेश। एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में मौजूद रहेंगे। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उक्त सेवा केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। हर महीने कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर 

आतंकवादियों ने एक दिन पहले सेना पर किया था हमला छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन किए तैनात  ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की हुई मौत जम्मू-कश्मीर। अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार मुठभेड़ […]
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर 

You May Like