सेब कास्तकरों का एक माह के भीतर शेष भुगतान किया जाएगा

News Hindi Samachar

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित उनके कैंप कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर संगठन के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसपर प्रमुख मांग पर किसानों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया कि निरंजनपुर मंडी के आढ़तियों ने किसानों से 1.78 करोड़ के सेब खरीदकर कई सालों से अभी तक भी भुगतान नहीं किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव मंडी को एक माह के भीतर शेष भुगतान करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि अभी तक 24 किसानों का 22 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा करीब 210 किसानों का भुगतान बकाया है, जो शीघ्र ही उन्हें दिए जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि भुगतान राशि पर सवा छह प्रतिशत मंडी शुक्ल या अन्य शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा इस संबंध में सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा,ठाकुर रमेश चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, रविंद्र मलिक संजय चौधरी, युवा, राव शौकीन, मीडिया प्रभारी महानगर राव गुलफाम विनोद प्रजापति, मुकेश काम्बोज, कुशाल सैनी, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदेशखाली विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यहां जानें उनका कार्यक्रम

नई दिल्ली। संदेशखाली विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम को कोलकाता में राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर […]
संदेशखाली विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यहां जानें उनका कार्यक्रम

You May Like