सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

News Hindi Samachar

उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल

देहरादून। देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले सरस फूड फेस्टिवल-2026 में देशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर, स्वाद और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों की लाभार्थी महिलाएं अपने पारंपरिक खाद्य उत्पादों और अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।

सरस फूड फेस्टिवल की नोडल अधिकारी अनीता पंवार ने बताया कि फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सहायता समूहों को फूड आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और लाइव फूड स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को सरस फूड फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणियों के स्टॉल आवंटित किए गए हैं। वहीं, जनपद देहरादून के 30 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी फेस्टिवल में स्टॉल मिले हैं। यहां महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य तैयार उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने, उनके उत्पादों की पहचान बढ़ाने और स्वरोजगार को मजबूत करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक खान-पान एवं हस्तशिल्प संस्कृति को एक मंच पर लाना है।

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती का मौका, CGEPT-01/27 और 02/27 के आवेदन 6 अक्टूबर से

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में शामिल होने की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बल ने नाविक (General Duty/Domestic Branch) और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए सीजीईपीटी (CGEPT) – 01/2027 और 02/2027 बैचों की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी […]
भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती का मौका, CGEPT-01/27 और 02/27 के आवेदन 6 अक्टूबर से

You May Like