देहरादून। जिले की तिमली रेंज में ढकरानी गांव के लोग जब मंगलवार सुबह नींद से जागे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घर के सामने दो जंगली हाथियों को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग कोआबादी के पास हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल के किनारे ग्रामीणों की खेती की जमीन भी है। इसलिए हाथी चारे की तलाश में खेतों की तरफ आ जाते हैं। बता दें कि काफी समय से तिमली वन रेंज के जंगल में डेरा जमाए दो हाथियों ने इन दिनों ढकरानी गांव की तरफ अपनी चहलकदमी बढ़ा दी है।
स्कूल खुलने से प्रदेश सरकार पर आग बबूला हुई कांग्रेस
Thu Nov 5 , 2020
देहरादून। कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में स्कूल खोले जाने के फैसले का कांग्रेस ने तीखा विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कि कोरोना के चलते कोई अभिभावक ये नहीं चाहेगा कि उनके बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाए. लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने […]

