मौसम दिखा रहा खूब तेवर, लौट-लौट कर आ रही ठंड, जानिए अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

News Hindi Samachar

देहरादून। पहाड़ों में रिमझिम बारिश जारी है। इस साल फरवरी से ही मौसम अपने खूब तेवर दिखा रहा है। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट-लौट कर आ रही है। ऐसे में मार्च की शुरूआत भी खराब मौसम के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी।

जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है पुष्प प्रदर्शनी- महाराज

राज भवन में महाराज ने किया बसंतोत्सव में प्रतिभाग देहरादून। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया। राज भवन में बसंतोत्सव […]
प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है पुष्प प्रदर्शनी- महाराज

You May Like