प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 

News Hindi Samachar

बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना

मैदानी जिलों में चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश व बर्फबारी की संभाना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दिनभर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब किया अपने नाम

नई दिल्ली। रोहित की कप्तानी में भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से पटखनी दे तीसरी बार ये ट्रॉफी उठाई और इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनी। ये बतौर कप्तान रोहित की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी […]
चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब किया अपने नाम

You May Like