पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल

देहरादून- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की दुखद घटना के उपरांत अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से कैलाश हॉस्पिटल, जोगीवाला शिफ्ट किए जाने के बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने चिकित्सकों से उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता एवं साहस के साथ किया गया राहत एवं बचाव कार्य सराहनीय है।

उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है।

Next Post

जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रहस्य और डर का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर […]
जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

You May Like