सिर पर सरिया मारकर महिला को किया गंभीर घायल

News Hindi Samachar

रुद्रपुर: रंपुरा बस्ती की रहने वाली एक महिला के सिर पर सरिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 18 दिसंबर की शाम को छह बजे वह परिवार के साथ घर पर था कि पडोसी द्वारा घर के बाहर पानी फैला जा रहा था। जिससे घर के सामने कीचड हो गया। जब इसका विरोध किया, तो पड़ोसी अरुण ने मां व सास, शाली सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

आरोप था कि हाथापाई के दौरान अरुण ने उसकी पत्नी के सिर पर सरिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरुण, करन, आलोक व चंदा सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

देहरादून: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, जो शुक्रवार को लगभग घातक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे. शुक्रवार को नई दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे पंत की मर्सिडीज एसयूवी के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उन्हें कई चोटें […]
क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

You May Like