अपहरण मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: युवक के अपहरण के केस में फरार चल महिला को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला का नाम रुखसाना है, जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के झोंडपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस टीम ने बुढ़ाना से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बीती 26 मई को लक्सर कोतवाली में गढ़ी सांगीपुर गांव निवासी शहीद ने अपने 28 साल के बेटे सरफराज के अपहरण और छह लाख की फिरौती मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन पुलिस ने सरफराज को आरोपितों के कब्जे से सकुशल बरामद कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल तीसरी आरोपित महिला तब से ही फरार चल रही थी। आरोपित महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम प्रयास कर रही थी, लेकिन वो लगातार पुलिक को चकमा दे रही थी, लेकिन 3 अक्टूबर को पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून से आने-जाने वाली 16 ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन

देहरादून: पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी रेलवे समय सारिणी में परिवर्तन हुआ है। इस संदर्भ में रेलवे देहरादून के कार्यवाहक अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि देहरादून से आवागमन करने वाली 16 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि समय सारिणी […]
देहरादून से आने-जाने वाली 16 ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन

You May Like