गौवंश चोरी कर हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र में गौवंश की चोरी कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से फरार तीन आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

10 जून की रात को खानपुर थानाक्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी बाबूराम के घर से दो गाय और एक भैंस चोरी कर निकट के एक खेत में ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। बाबूराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान मामले की जांच कर रहे थे।

थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात मुखबिर ने पशु चोरी कर हत्या करने के आरोपियों के गौवंश की हत्या करने के इरादे से धर्मुपुर गांव के निकट जंगल में आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम कुर्बान निवासी घोसीपुरा मंगलौर, मौसीन निवासी भुक्कनपुर मंगलौर व धर्मवीर निवासी महेशरी बताया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

गोपेश्वर: चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निवीर योजना के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया वहीं मुख्यमंत्री के गोपेश्वर आने पर इसका विरोध करते हुए काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया जिस पर […]
अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

You May Like