अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग, तीन की मौत व सात घायल

वॉशिंगटन: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हो हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को भी शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।

गैरी पुलिस ने बताया कि इंडियाना में एक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। बताया गया कि अचानक हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दस लोगों को गोली लगी है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सोमवार को भी अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के बाद लोगों पर फायरिंग हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई घटना में ने छह लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी। इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल में पैदा होगा 700 रुपये के भाव बिकने वाला ड्रैगन फ्रूट

नैनीताल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग नैनीताल जनपद में ड्रैगन फ्रूट की खेती करवाने जा रहा है। जनपद में चार हेक्टेयर भूमि का चयन कर इसकी खेती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 600 से 700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकने वाले ड्रैगन फ्रूट […]
नैनीताल में पैदा होगा 700 रुपये के भाव बिकने वाला ड्रैगन फ्रूट

You May Like