आज का पंचांग, 24 फरवरी 2023

News Hindi Samachar

धर्म: राष्ट्रीय मिति फाल्गुनी 05, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12, शब्बान-03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 फरवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 27 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 फरवरी 2023: सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 24 फरवरी 2023: शाम 06 बजकर 17 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2023 : विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 8 मिनट तक। रवि योग सुबह 3 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2023 : राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

:-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने का किया आह्वान  

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शुक्रवार को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की जी20 बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने अपने वीडियो संदेश में […]
प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने का किया आह्वान  

You May Like