आज का पंचांग, 1 मार्च 2023

News Hindi Samachar

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

धर्म: राष्ट्रीय मिति फाल्गुनी 10, शक संवत् 1944, फाल्गुन शुक्ल, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 17, शब्बान-08, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मार्च सन् 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, वसंत ऋतु। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग सायं 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ।

तैतिल करण सायं 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 1 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 मार्च 2023 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 47 मिनट से अगली सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 मार्च 2023 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट से रात को 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : आज गणेशजी को दुर्वा चढ़ाएं और दुर्गा सप्‍तशती के 11वें अध्‍याय का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 16 लोगों की मौत, 85 घायल

ग्रीस: ग्रीस में दो ट्रेनों के आपस में टकराने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए. विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक हादसा राजधानी एथेंस और थेसालोनिकी के बीच हुआ जब एथेंस से लगभग 235 मील उत्तर में टेम्पी के पास एक […]
यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 16 लोगों की मौत, 85 घायल

You May Like