छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

News Hindi Samachar

गोपेश्वर: आजादी के अमृत उत्सव के तहत शुक्रवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान मनाया गया। अभियान के तहत छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से गोपीनाथ मंदिर तक तिरंगा रैली निकाली, जिसमें छात्रों ने नारों एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से आम जनता को अपने घरों में झंडा लगाने के लिए जागरूक किया।

रैली को हरी झंडी दिखाते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. विक्रम शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान एवं शान का प्रतीक है और इसका सम्मान हर भारतीय की ओर से समान रूप से किया जाना चाहिए। रैली के साथ-साथ छात्रों ने तिरंगा अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

रैली के उपरांत गोपेश्वर बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटक मंचित किया गया। इस नाटक के माध्यम से छात्र कलाकारों ने संदेश दिया कि किस तरह से और कब तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाया गया और इसमें प्रयुक्त रंगों का क्या महत्व एवं संदेश है। इसके बाद महाविद्यालय में तिरंगा मेरी शान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने दुग्ध उत्पादकों को वितरित की 22 करोड़ की धनराशि

रूद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाहर नवोदय विद्यालाय पहुॅचकर डेयरी विकास विभाग द्वारा आयोजित दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि भुगतान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। डीबीटी के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को 22 करोड़ की धनराशि ट्रांस्फर की गई। सर्व श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों में प्रथम स्थान प्राप्त पतलिया की गंगा […]
मुख्यमंत्री धामी ने दुग्ध उत्पादकों को वितरित की 22 करोड़ की धनराशि

You May Like