पर्यटन मंत्री ने उत्तरकाशी से किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

News Hindi Samachar
उत्तरकाशी: प्रदेश के पयर्टन मंत्री ने कहा कि देश आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया कि आजादी के उत्सव पर अपने घरों में जरूर तिरंगा फहराएं। साथ ही देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के चित्र को ढोल नगाड़ों और हर्षोल्लास के साथ प्रदेश की समस्त पंचायत भवनों में लगाएं। उन्होंने कहा की आखिरी पायदान पर जो व्यक्ति खड़ा है,आज उन्हें भी सर्वोच्च पद पर बैठने का मौका मिला है, यह हमारे लोकतंत्र की शक्ति और खूबसूरती है। गुरुवार को उत्तरकाशी दौरे दूसरे दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हर घर तिरंगा अभियान का लोनिवि विश्राम गृह से शुभारम्भ किया। स्वयं सहायता समूह से तैयार कराए गए खादी के ध्वज को लेकर मंत्री ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उसके बाद लोनिवि विश्राम गृह परिसर में केबिनेट मंत्री ने रुद्राक्ष और बड़ी इलायची की पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन का भी सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ सौ साल पुराने तिब्बत व्यापार की ऐतिहासिक गरतांग गली का औऱ अधिक विस्तार करने नेलांग,जादूग घाटी को भी पर्यटन की दृष्टि से खोले जाने के भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही भैरव घाटी में हिम तेंदुआ अभ्यारण बनाने और दयारा बुग्याल को विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि पहाड़ में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। पर्यटन एवं लोनिवि मंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा के बाद विंटर सीजन में यहां के पहाड़ सुनसान हो जाते हैं। विंटर सीजन में भी पर्यटक यहां आएं इसके लिए शीतकालीन खेलों को शुरू करने के लिए दयारा बुग्याल को विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। एडवेंचर के क्षेत्र में एंगलिंग,जंपिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों को शुरू किया है। ग्राम पंचायतों को और सशक्त एवं मजबूत बनाया जा रहा है। पंचायतों में कूड़े के निस्तारण के लिए पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जटायु (वैक्यूम क्लीनर) आदि मशीन उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कूड़े का निस्तारण किया जा सकें। ग्राम सभाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो उसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं। धर्मस्व,लोनिवि,पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेक सर्किट की स्थापना की है। इसमें शैव सर्किट में भगवान शंकर के 24 स्थानों को चयनित किया है। साथ ही वैष्णव,नवग्रह नागराजा, विवेकानंद, हनुमान आदि सर्किटों की स्थापना की है। इसके अलावा प्रदेश में तीन काशी है जिसमें उत्तरकाशी का महत्व बड़ा है। गुप्तकाशी एवं काशीपुर के महत्व को भी औऱ अधिक बढ़ाया जाएगा। इस दौरान विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,सीडीओ गौरव कुमार सहित पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, जनप्रतिनिधि गण और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप ने निकाली 101 फीट की तिरंगा यात्रा

देहरादून: आम आदमी पार्टी द्वारा भी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें 101 फुट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। आम आदमी पार्टी ने पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर आम आदमी […]
आप ने निकाली 101 फीट की तिरंगा यात्रा

You May Like