गुनगुनी धूप के साथ पर्यटन स्थलों से हिमालय का दीदार कर रहे पर्यटक

News Hindi Samachar

पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना 

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं, जबकि इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम साफ होने से मसूरी, बुरांशखंडा के विभिन्न पर्यटन स्थलों से पर्यटक हिमालय का दीदार कर रहे हैं। साथ ही गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। मसूरी की कैमल बैक रोड, गनहिल सहित कई स्थानों से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ दिखाई दे रही हैं। बुरांशखंडा से तो हिमालय ऐसा दिख रहा है मानो पास में ही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आपका बच्चा भी लेता है रात में खर्राटे, तो कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, आइए जानते हैं इसके कारण

अगर आपका बच्चा रात में खर्राटे लेता है, तो इसे हल्के में न लें। हालांकि कभी-कभार खर्राटे आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है या खर्राटे बहुत तेज होते हैं, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। बच्चों में खर्राटे […]
क्या आपका बच्चा भी लेता है रात में खर्राटे, तो कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, आइए जानते हैं इसके कारण

You May Like