इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़गंज में भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में रोड शो किया

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़गंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के समर्थन में एकत्र हुए हैं, इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें, औरों से भी करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है- पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे पीएम मोदी ने हरियाणा (Haryana) में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) पर प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है. आप प्रधानमंत्री […]
कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है- पीएम मोदी

You May Like