मोरी में मिट्टी खोदते समय चार महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, 25 लोगों को काटकर किया घायल

हरिद्वार: हरिद्वार में एक कुत्ते का आतंक बना हुआ है। कुत्ते ने करीब 25 लोगों को काट दिया है, जिससे लोग घायल हो गए हैं। हरिद्वार के जिला अस्पताल में कुत्ते काटने के बाद मरीजों भीड़ लगी हुई है। अधिकतर घायल लोग यात्री है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर […]
नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, 25 लोगों को काटकर किया घायल

You May Like