प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम को जनभागीदारी बनाया जाएगा। सरकार के अलावा विभिन्न संगठनों की जनभागीदारी की जाएगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया।

इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें। इसमें 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरव गाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें। इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहां की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, पशुओं के लिए चारा की समस्या

हरिद्वार: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के करीब पहुंच गया था। पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के […]
गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, पशुओं के लिए चारा की समस्या

You May Like