ट्रक ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 की मौत

News Hindi Samachar
देहरादून: ट्रक ने एनएच 74 पर गुरुद्वारा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य स्थानीय लोगों की मदद करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी मौत और घायलों को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुई है। इसमें छह लोगों के मौत हो गई है और कई घायल हैं। हमारे राज्य की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में मदद में जुटी हैं। सभी घायलों को समुचित उचार की व्यवस्था की जा रही है। रविवार सुबह करीब 9 बजे शक्ति फार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 45-50 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। सूचना पर ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाने से पुलिसकर्मी पहुंचकर तुरंत राहत बचाव कार्य को शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा मेंं भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम किया जाता है। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। घायलों की सूची-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष,सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष ,लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष.अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष, गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष ,परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष ,मनजीत कोर,जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष,हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष,सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष,राज उम्र 27 वर्ष, अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह, पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष ,गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष ,सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष, पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष, परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष,कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष,दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष,नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र 14 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'मन की बात' - प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वराज सीरियल देखने का किया आग्रह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से दूरदर्शन पर ‘स्वराज’ सीरियल देखने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले गुमनाम नायकों के प्रयासों से देश की युवा पीढ़ी को परिचित कराने की यह एक बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार […]
‘मन की बात’ – प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वराज सीरियल देखने का किया आग्रह

You May Like