अमेरिका में गोलीबारी में दो की मौत, दो घायल

News Hindi Samachar

हेंडरसन: अमेरिका में ताजा गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पश्चिमी केंटुकी में पुरुषों के आश्रय गृह में हुई।

अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हेंडरसन पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि हार्बर हाउस क्रिश्चियन सेंटर में एक शूटर के होने की सूचना पर अधिकारियों ने गुरुवार शाम को कार्रवाई की। हेंडरसन शहर के आयुक्त रॉबर्ट प्रुइट ने बताया कि गोलीबारी शाम लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई और उस समय लगभग 15 लोग केंद्र के अंदर थे।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान हेंडरसन के केनेथ बी. गिब्स के रूप में की और कहा कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। हेंडरसन के पुलिस प्रमुख सीन मैक्किनी ने बताया कि आश्रय गृह में प्रत्यक्षदर्शियों ने गिब्स को शूटर के रूप में पहचाना और जब वह मिला तो उसके पास हथियार थे।

हेंडरसन पुलिस लेफ्टिनेंट स्टीवर्ट ओ नान ने शुक्रवार को बताया कि घायल लोगों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि गिब्स को हेंडरसन काउंटी जेल में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत की मेजबानी में ही होगा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन, फीफा ने हटाया निलंबन

ज्यूरिख: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने शुक्रवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा लिया है। जिसके बाद फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भारत में तय कार्यक्रम के अनुसार (11-30 अक्टूबर 2022 तक) ही होगा। फीफा ने एक बयान […]
भारत की मेजबानी में ही होगा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन, फीफा ने हटाया निलंबन

You May Like