हल्द्वानी की दो नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने मोहल्ले के किशोर पर लगाया भगाने का आरोप

News Hindi Samachar

परिजनों और लोगों ने थाने में किया घेराव

पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का दिया आश्वासन 

हल्द्वानी। क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की 15 वर्षीय और उसी के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने दोनों छात्राओं को अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। आशंका है कि वहां से दोनों को यूपी के बदायूं लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त किशोर ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी जिससे उन्हें अपनी बेटियों की ज्यादा चिंता सता रही है।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को परिजनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंचकर नारेबाजी की और किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छात्राओं की तलाश में टीम यूपी भेजी गई है, जिस पर लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर, पुलिस ने जारी किया नया यातायात प्लान 

सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित हल्द्वानी। वीकेंड पर हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आम लोगों और वाहन चालकों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। यात्रा रूट में […]
नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर, पुलिस ने जारी किया नया यातायात प्लान 

You May Like