हृदय गति रूकने से दो तीर्थयात्रियो की मौत,मृतकों की संख्या हुई 46

देहरादून। चारधाम यात्रा कर लौट रहे दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिनके शवों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक हृदय गति रुकने से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के ग्राम चक गोपाल पोस्ट आलम घ्घ्चकघ्बेल्डा प्रताशपुर पूर्वी मेदनीपुर बंगाल निवासी डा. (पीएचडी) नीमयी पात्रा (45 वर्ष) पुत्री गणेश चंद पात्रा अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा कर लौट रहे थे। पांडुकेश्वर जिला चमोली में बुधवार की देर शाम को उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें देर रात राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं मध्य प्रदेश के बलदेव बाग जबलपुर निवासी गोकुल प्रसाद चौबे (65 वर्ष) पुत्र जगमोहन प्रसाद चौबे भी अपने परिवार के साथ चारधाम की यात्रा कर लौट रहे थे। मुनिकीरेती थाना अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तबीयत खराब होने पर उन्हें भी उनके पुत्र आशीष चौबे राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों के शव को चिकित्सालय प्रशासन ने मोर्चरी में रखवा दिए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेस्क्यू करने से पहले ही मर गया आदमखोर गुलदार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र कें थानों वन क्षेत्र के कोटी मयचक में आदमखोर गुलदार को पकड़ने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थानों रेंज अधिकारी एनएल डोभाल ने बताया कि यह नर गुलदार था और इसकी उम्र 4 साल के आसपास थी। सुबह इसी गुलदार ने हमला कर तीन लोगों […]
रेस्क्यू करने से पहले ही मर गया आदमखोर गुलदार

You May Like