यूक्रेन ने फिर किया रूसी सैन्य डिपो पर हमलाए दो गांव को कराया गया खाली

News Hindi Samachar
कीव: यूक्रेन रूसी सैन्य डिपो पर लगातार हमले कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात को भी यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले बेलबेक आयुध भंडार के पास बेलगोराड क्षेत्र में मिसाइल से हमला किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने इस हमले के बाद इसके आसपास के दो गांव टिमोनोवो व सोलोटी से 1100 लोगों को बाहर निकाल लिया है। रूस ने कहा है इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, विशेषज्ञ इसे यूक्रेन की बढ़ती ताकत का संकेत बता रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध पर नाटो देशों की सेनाएं भी रूस की सीमाओं से सटे विरोधी देशों में जमी हुई है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बाइडन प्रशासन यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डालर अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की तैयारी में है। इस बीच, रूसी सैन्य डिपो के पास गुरुवार की रात सेवस्तोपोल के निकट साउथवेस्ट कोस्ट के बेलबेक में हुए धमाके हुए हैं, जो कि क्रीमिया के विपरीत छोर पर है। यहां पर काला सागर में रूसी बेड़े का मुख्यालय है। यह यूक्रेनी बल के अधिकार क्षेत्र से 100 किमी दूर है। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि क्रीमिया या बेलगोराड में कोई हताहत नहीं हुआ है। उसने बेलबेक और कर्च में ड्रोन को मार गिराया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यूक्रेन लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों का प्रयोग कर रहा है। इससे पहले क्रीमिया में हुए विस्फोट में रूस के नौ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे, जिसे रूस ने एक्सीडेंट बताया था। यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्कीव में गुरुवार को रूस ने दो अलग-अलग हमले किए हैं, जिसमें कुल 17 लोगों की मौत हो गई और 42 लोग घायल हैं। स्थानीय गवर्नर ने कहा कि रूस ने राकेट हमले किए हैं, जिसमें तीन नागरिकों की भी मौत हुई है, 12 नागरिक घायल हैं। इसके अलावा यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और 10 घायल हैं। यूक्रेन के जपोरीजिया स्थित परमाणु संयंत्र के आपरेटर ने आशंका जताई है कि रूस कोशिश कर रहा है कि वह इसे यूक्रेन के पावर ग्रिड से अलग कर रूस से जोड़ दे। वहीं, रूस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से सतर्कता बरतने का किया आग्रह

देहरादून : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से सतर्कता बरतने का किया आग्रह

You May Like