देहरादून : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें। नदी और बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें। अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह बरसात के समय में सतर्कता बरतें।
देहरादून: मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की अपील की है। इस दौरान राहत बचाव कार्य को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरत […]