लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज को गिनाया। साथ ही साथ विपक्ष पर भी तंज कसा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बजट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बजट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बजट का दायरा भी बड़ा होगा। प्रदेश की ळैक्च् 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है।
अपने संबोधन के दौरान योगी ने दावा किया कि यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा। व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है
उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं। अफगनिस्तान के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।
बॉक्सर सतीश कुमार यादव को मिले सम्मान: राजा भैया
Thu Aug 19 , 2021
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने इसमें एक स्वर्ण, दो रजत और 4 कांस्य के साथ को 7 पदक जीते हैं। इन सबके बीच देश बॉक्सर सतीश कुमार यादव की भी खूब वाहवाही कर रहा है जिन्होंने गहरी चोट और 11 टांके […]

