अमेरिकी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री ने दी भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

News Hindi Samachar
वाशिंगटन: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति व विदेशमंत्री ने बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत की तरह अमेरिका भी गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी जलवायु से व्यापार तक जीवंत है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को एक अधिक समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है। भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। साथ ही कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के दिखाए मार्ग पर चल रहा है। आने वाले वर्षों में दोनों देश वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल भारत और अमेरिका भी राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत-अमेरिका को अपरिहार्य साझेदार बताते हुए कहा कि उनकी रणनीतिक साझेदारी कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता और मानव स्वतंत्रता और गरिमा को बढ़ावा देने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी हमारे लोगों के बीच गहरे बंधन से और मजबूत हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और 75 साल के राजनयिक संबंधों को सार्थक करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान देना जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में किया झंडोतोलन

देहरादून: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, मंत्री धन सिंह रावत ने तिरंगा रंग के गुब्बारों को आकाश में उड़ा कर आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित […]
मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में किया झंडोतोलन

You May Like