उत्तराखंड सरकार ने 26 पीसीएस अधिकारियों को दिया गया बड़ा तोहफा

News Hindi Samachar

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने बुधवार को 2009 व 2010 में राज्य में हुई सीधी भर्ती के 26 पीसीएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तराखंड सिविल सेवा कर्मचारी शाखा के ज्येष्ठ श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे 6600 में कार्यरत इन अधिकारियों को उत्तराखंड सिविल सेवा के चयन श्रेणी के वेतनमान 78,800- 2,09,200 स्तर 12 सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत 7600 ग्रेड पे में पदोन्नति किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं।

सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में 2009 बैच की सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र, अशोक पांडेय, विप्रा त्रिवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, रामजी शरण शर्मा, मौ. नासिर, इलागिरि, राहुल कुमार व जयभारत सिंह तथा 2010 बैच में जगदीश लाल, वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुंदर लाल सेमवाल, मोहन सिंह, गिरीश गुणवंत, शिवचरण द्विवेदी, प्रकाश चंद्र दुमका, चंद्र सिंह मर्तोलिया, हेमंत कुमार वर्मा, उत्तम सिंह चौहान, हरवीर सिंह, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल व अशोक कुमार जोशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने की भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उपाध्यक्ष से हेमकुंड साहिब यात्रा और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बिंद्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के […]
राज्यपाल से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने की भेंट

You May Like