राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। रविवार को कचहरी परिसर में स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित की रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के प्रिय भजन की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर दौरान मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य […]
मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

You May Like