उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Hindi Samachar
देहरादून: मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थान व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 15, 16, 17 को बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है। गुरुवार को राज्य में यमकेश्वर, गरुड, लक्सर, लाखामंडल, कनालीछीना आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में तोड़े जाएंगे सभी अवैध निर्माण, अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर

मसूरीः अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को भी कैमल बैक रोड, गांधी चौक, स्प्रिंग रोड और मालरोड पर अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा, इस दौरान कई अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही कई बड़े अतिक्रमण को भी चिन्हित किया गया. जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। […]
मसूरी में तोड़े जाएंगे सभी अवैध निर्माण, अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर

You May Like