तेज रफ्तार का कहर- सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई कार, 9 की दर्दनाक मौत

News Hindi Samachar

पुणे के मोरगांव रोड पर हुआ हादसा, मृतकों में बच्चे भी शामिल

पुणे — पुणे जिले के जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। हादसा एक होटल के बाहर उस समय हुआ, जब वहां एक पिकअप वाहन से फ्रिज उतारा जा रहा था।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि हादसा शाम लगभग 6:45 बजे उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार सेडान कार खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। कार में दो महिलाएं और दो बच्चे समेत छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार कई लोगों के साथ-साथ होटल के मालिक, पिकअप चालक और तीन होटल कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जेजुरी थाने की टीम दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़ितों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

राज्य सरकार ने सभी पीएचसी और सीएचसी को योजना में सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश देहरादून। राज्य सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त […]
आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

You May Like