उत्तराखंड परिवहन निगम को मिलेंगी 130 रोडवेज बसें, पर्वतीय मार्गों पर सफर होगा सुखद 

News Hindi Samachar

परिवहन निगम के इन डिपो को मिलेंगी बसें 

देहरादून। उत्तराखंड में पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस से सफर सुखद होने वाला है। परिवहन निगम को टाटा कंपनी से 130 रोडवेज बसें 15 अक्तूबर तक मिलने वाली हैं। इसके लिए निगम ने अब टाटा कंपनी के अधिकारियों को अपने तकनीकी कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए पत्र भेजा है। परिवहन निगम के अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, बागेश्वर, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, पर्वतीय डिपो, ऋषिकेश, श्रीनगर और कोटद्वार डिपो को ये नई बसें मिलेंगी।

निगम के महाप्रबंधक तकनीकी अनिल सिंह गर्ब्याल की ओर से टाटा कंपनी को भेजे पत्र में कहा कि चूंकि पहली बार उत्तराखंड रोडवेज इन बसों का संचालन करेगा, इसलिए इन बीएस-6 मॉडल की बसों से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों के नंबर कंपनी से साझा करते हुए मांग की कि जल्द डिपो के तकनीकी कार्मिकों व चालकों को प्रशिक्षण दिया जाए।

कहा, सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी भी दी जाए, ताकि उस हिसाब से बसों का संचालन आसानी से किया जा सके। बता दें कि बसों की यह खरीद लंबे समय से लटकी हुई थीं।  अब ये बसें एसीजीएल गोवा में तैयार हुई हैं, जिनकी जांच के लिए निगम की एक विशेषज्ञ टीम इन दिनों गोवा गई हुई है। चूंकि, पिछली बस खरीद में खामियां आईं थीं, इसलिए इस बार बस लाने से पहले कंपनी में ही जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने मारी बाजी, 6015 वोटों की बढ़त से दर्ज की जीत

हरियाणा।  जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा […]
जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने मारी बाजी, 6015 वोटों की बढ़त से दर्ज की जीत

You May Like