मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह का निधन

News Hindi Samachar

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 9 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

भूपेन्द्र के निधन की खबर उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी है। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से भूपेन्द्र कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था। 6 फरवरी 1940 को अमृतसर में जन्मे सिंगर भूपेंद्र सिंह ने संगीत की शिक्षा अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की. वह बचपन से ही गिटार बजाने में माहिर थे।डॉक्टरों को उन्हें कैंसर होने का शक था लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से टेस्ट नहीं हो पाए थे। आज शाम 7 बजे के आस पास उनकी की मौत हो गई। भूपेन्द्र की मौत के बाद बॉलीबुड में शोक की लहर है और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आज से फिर करवट बदलेगा मौसम, आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम आज से फिर करवट बदलेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। साथ […]
उत्तराखंड में आज से फिर करवट बदलेगा मौसम, आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

You May Like