यमुनोत्री हाईवे पर रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक

उत्तरकाशी। रात के समय तीर्थयात्रियों के वाहनों के आवागमन को लेकर नियम सख्त किए जा रहे हैं। रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरियर की व्यवस्था बनाई गई है,जिससे रात के समय तीर्थयात्रियों के वाहनों का संचालन रोका जा सके।
यह निर्णय हाल में हुई दो वाहन दुर्घटनाओं के बाद लिया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि रात के समय में तीर्थयात्रियों के वाहनों के संचालन को लेकर यह व्यवस्था बनाई है। यमुनोत्री राजमार्ग पर 26 मई की रात करीब नौ बजे बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जबकि गंगोत्री राजमार्ग पर 29 मई की रात करीब 10 बजे दुर्घटना हुई।
गंगोत्री जाने वाले यात्रियों का गंगोत्री में होटल बुक था। इसलिए हर्षिल से उन्हें आगे जाने दिया गया। इसी वाहन में एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार भी थे। जिनकी दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि अब रात के समय तीर्थयात्रियों के वाहनों के आवागमन को लेकर नियम सख्त किए जा रहे हैं।
गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी और झाला के पास बैरियर सिस्टम लागू किया गया। रात आठ बजे के बाद तीर्थयात्रियों के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। अगर किसी वाहन में बैठे तीर्थयात्री बैरियर से आगे के पड़ाव पर होटल बुोकग का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा। इसके निर्देश उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक जून को खुलेगी विश्व धरोहर फूलों की घाटी

देहरादून। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है। चमोली जिले में 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, फूलों की घाटी में जून से अक्टूबर तक पर्यटक जा सकते हैं। अक्टूबर […]
एक जून को खुलेगी विश्व धरोहर फूलों की घाटी

You May Like