मेलाधिकारी ने ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

News Hindi Samachar
मेलाधिकारी ने ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार। श्री दीपक रावत, मेलाधिकारी ने आज हरिद्वार बस स्टैण्ड के निकट स्थित सहगल पेटोल पम्प से सक्षम संस्था द्वारा हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिये आओ साइकिल चलायें अभियान के तहत आयोजित ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
श्री दीपक रावत ने इस अवसर पर कहा कि इस साइकिल रैली में बहुत सारे युवा भाग ले रहे हैं। यह बहुत ही सार्थक और अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग व पेटोलियम कंजर्वेशन को बिग वे में प्रमोट किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वस्थता के लिये साइकिलिंग सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभागियों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ भी दिलाई।
मेलाधिकारी को कार्यक्रम में आयोजिकों द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
सक्षम संस्था द्वारा हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिये आओ साइकिल चलायें अभियान के तहत आयोजित ’’साइक्लोथाॅन’’ साइकिल रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं संस्थाओं से जुड़े बच्चों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री संजय सहगल के अलावा विमल कुमार, पंकज सहगल सहित संस्था के पदाधिकारी तथा पीसीआरए के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्र सरकार के प्रति हरीश हुए मुखर

रुड़की:  26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। विपक्ष लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है। वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरने में जुटा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलौर के थीथकी कवादपुर […]
केन्द्र सरकार के प्रति हरीश हुए मुखर

You May Like