स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए

News Hindi Samachar

खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए यूनिवर्सिटी स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वविद्यालय स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन से विश्वविद्यालय के तीन पदों कुलपति कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्ति कर दी गई है।

फिलहाल विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा कुलपति जबकि खेल निदेशक आशीष चौहान कुल सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है।

यह अस्थाई नियुक्तियां स्थाई पदाधिकारियों के नियुक्त होने तक या अधिकतम 1 साल तक के लिए की गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तमाम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह पदेन नियुक्तियां की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि तीनों पदाधिकारी शुरुआत में विश्वविद्यालय की गतिविधियों को संचालित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने विपक्ष पर कसा तंज—'जो लोकतंत्र लिख नहीं सकते, वे सिखाने चले हैं'

‘लोकतंत्र’ की गलत वर्तनी पर गरमाई सियासत  नई दिल्ली। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लोकतंत्र’ शब्द की गलत वर्तनी को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने इस गलती पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जिन्हें ‘लोकतंत्र’ लिखना नहीं आता, वे उसे बचाने […]
भाजपा ने विपक्ष पर कसा तंज—’जो लोकतंत्र लिख नहीं सकते, वे सिखाने चले हैं’

You May Like