विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर का जादू बरकरार, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपये 

News Hindi Samachar

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस एक कदम की दूरी पर है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया?

‘छावा’ का 22 दिन का कलेक्शन
‘छावा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 22वें दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म पहले ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर
फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 492.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस एक कदम की दूरी पर है। वीकएंड पर अगर इसकी कमाई में उछाल आया तो फिल्म यह आंकड़ा बड़े ही आराम से पार कर जाएगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सुधारीकरण कार्य निरंतर  जारी जीवन रक्षक समिति के माध्यम से आईएसबीटी, हॉटस्पाट को सुगम सुरक्षित बनाने की जिला प्रशासन की सार्थक पहल फ्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने की प्रक्रिया,  सुरक्षा कार्य पूर्ण  जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ […]
सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य  पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

You May Like