जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

News Hindi Samachar
चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र किए स्थापित 
पहले चरण में 61.38 प्रतिशत हुआ था मतदान
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर दूसरे दौर में मतदान है। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक होगा। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15, जम्मू के तीन जिले राजोरी, रियासी और पुंछ की 11 सीटों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुगम और परेशानी मुक्त भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।  मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 पिंक मतदान केंद्र हैं, जिन्हें महिला कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसी तरह 26 केंद्र दिव्यांग कर्मी, 26 मतदान केंद्र युवा संचालित करेंगे। 26 हरित मतदान केंद्र और 22 विशिष्ट मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इस चरण में श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजोरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21, रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजिलेंस ने 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल

भ्रष्टाचारियों के लिए काल बना 1064 “भ्रष्टाचारमुक्त एप” धामी सरकार में हर भ्रष्टाचारी की जगह जेल, छोटा हो या बड़ा किसी को नहीं देवभूमि में छूट एप लांच के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पीड़ितों की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्यवाही विजिलेंस को एप पर मिली करीब 973 शिकायतें, भ्रष्टाचार […]
विजिलेंस ने 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल

You May Like