उत्तराखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी 

News Hindi Samachar

देहरादून। कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सूर्य देवता बादलों के पीछे छुप गए हैं, जिससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 'म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस' की बैठक में हुए शामिल 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और दुनिया में लोकतंत्र की अहमियत पर की बात  नई दिल्ली/म्यूनिख। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस की एक बैठक में शामिल हुए। बैठक में विदेश मंत्री ने भारत और दुनिया में लोकतंत्र की अहमियत पर बात की और कहा कि लोकतंत्र […]
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ‘म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस’ की बैठक में हुए शामिल 

You May Like