भव्य परेड के साथ होगी डीजीपी अनिल रतूड़ी की विदाई, मुख्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक जोरदार तैयारियां

News Hindi Samachar

-डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने किया विदाई परेड कार्यक्रम का निरीक्षण 

देहरादून:  उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उनके विदाई कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक भव्य परेड की तैयारियां हो रही हैं। पुलिस लाइन में इस विदाई परेड के लिए भव्य तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं। बीते दिन डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इस विदाई परेड कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

देहरादून पुलिस लाइन में विशेष तौर पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीजीपी रतूड़ी अंतिम बार परेड की सलामी लेंगे। वहीं नियमानुसार नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर डीजीपी रतूड़ी को विदाई देंगे।

30 नवंबर की शाम 4.00 बजे अधिकारिक तौर पर डीजीपी रतूड़ी पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में विधि अनुसार नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार को कार्यभार सौंपेंगे। वहीं इसके बाद मुख्यालय के परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में डीजीपी रतूड़ी अपने पुलिस सेवा से जुड़े अनुभवों को अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने साझा करेंगे। इस दौरान उनके समक्ष कुछ अधिकारी भी डीजीपी रतूड़ी से जुड़े अनुभव को साझा करेंगे, जिसके बाद डीजीपी की पुलिस विभाग से विदाई होगी।

बता दें कि 30 नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले डीजीपी अनिल रतूड़ी 1987 आईपीएस बैच के अधिकारी हैं। वह उत्तराखंड मूल के चैथे ऐसे आईपीएस हैं, जिनको राज्य का पुलिस डीजीपी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 24 जुलाई 2017 को उन्होंने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक की कमान संभाली थी। ऐसे में उनका कार्यकाल काफी लंबा 3 साल 4 महीने का रहा। राज्य गठन के बाद से वह लगातार पुलिस की अहम जिम्मेदारियों को निभाते रहे है। डीजीपी रतूड़ी पुलिस में अपने अनुशासन, बेहतरीन नेतृत्व के लिए जाने जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

-पैतृम गांव उडियारी में हुआ अंतिम संस्कार    -पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ गमगी देहरादून:  पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का आज शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार […]
शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई:अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

You May Like