डब्ल्यूपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

News Hindi Samachar

नई दिल्ली।  महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। पहले सीजन की ही तरह इस बार भी 5 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जो 22 मैच खेलते हुए नजर आएंगी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था। वहीं, मुंबई का भी वही हाल है। उन्होंने जो दो मैच जीते थे वो लक्ष्य का पीछा करते हुए ही जीते थे। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का सर्वोच्च स्कोर 131/9 और न्यूनतम स्कोर 105/10 है। वहीं दिल्ली के खिलाफ मुंबई का सर्वोच्च स्कोर 134/3 और न्यूनतम स्कोर 109/8 है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन मेग लैनिंग ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट एलिस कैप्सी ने लिए हैं। लैनिंग ने तीन पारियों में 110 रन बनाए और कैप्सी ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नेट साइवर ब्रंट ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए हैं। साइवर ने दो पारियों में 83 रन बनाए और मैथ्यूज ने सात विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुलदार के हमलों पर सीएम धामी गंभीर

घटनाएं रोकने को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश कहा, प्रभावित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहे विभाग प्रशिक्षित वनकर्मियों की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे वन्य जीवों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए लगाएं तार बाड़ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य […]
गुलदार के हमलों पर सीएम धामी गंभीर

You May Like